Saturday, May 24, 2014

तर्क कुतर्क
सत्य को असत्य
असत्य को सत्य
में प्रचारित
कर   सकता है
धनबल
जनबल
बाहुबल
सत्य को असत्य
असत्य को सत्य
में
बदल सकता है
तूफान
बुझा सकता है
दिए को
बादल
चाँद को
 लुका सकता है
थोड़े नही
और
और नही
बहुत
बहुत नही
सारे
उठा ले
झूठ
का झंडा
सत्ता
सत्य के
दफन
का एलान
कर देवे
तो भी
असत्य कभी
सत्य
नही हो
सकता   है
असत्य कभी
सत्य
नही हो
सकता   है
सत्यमेव जयते
इक़बाल सिंह

No comments:

Post a Comment